सहारनपुर, अप्रैल 3 -- थाना बिहारीगढ़ पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। वहीं, नानौता पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो गो-तस्करों को गोली लगी। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घायल तस्करों जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मंगलवार रात थाना बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव शेरपुर के जंगल तस्कर गोकशी करने की फिराक में है। पुलिस टीम तुरंत रवाना हुई और जंगल में चेकिंग की। इसी दौरान दो संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए की जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.