फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। जनता कॉलोनी निवासी उद्यमी से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसके पांव में गोली लगी है और बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार काबू बदमाश की पहचान करण गढ़वाली के रूप में हुई है। रविवार रात सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच में सबइंस्पेक्टर विजय, सिपाही संदीप, अनिल, सहदेव, शमशेर, परमजीत आदि रविवार रात रंगदारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कमल भड़ाना और करण गड़वाली की तलाश कर रहे थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि करण फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर अपने साथी कमल भड़ाना का इंतजार कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने मंदिर से पहले ही कुछ दूरी पर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.