फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 10 -- कमालगंज। रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की सुबह एक अधेड़ का शव पड़ा पाया गया। इस पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को फतेहगढ़ पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अधेड़ पुलिस की पुरानी वर्दी पहने हुए था। शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी सोनू की रेलवे स्टेशन के बाहर फास्ट फूड की दुकान है। जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो स्टेशन के बाहर एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा। इस पर बड़ी संख्या में लोग आ गये। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को एक दुकानदार ने बताया कि रात में दस बजे के आसपास इसे इस ओर देखा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.