धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद बरवाअड्डा के बिराजपुर हाई स्कूल में शुक्रवार को पुलिस पाठशाला का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रजनीकांत ने बच्चों को अनुशासन व कानून का पाठ पढ़ाया। पुलिस की पाठशाला के दौरान छात्र-छात्राओं से यातायात नियम, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से बचाव एवं घरेलू हिंसा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बचाव की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सेहत पर भी ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि कभी भी किसी तरह की समस्या हो, तो सीधे 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दें। पुलिस की टीम समय पर पहुंचकर आपकी मदद करेगी। साइबर अपराध का शिकार होने पर उन्होंने 1930 नंबर डायल कर शिकायत दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.