सहरसा, मई 19 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के पुरीख गांव से बहला फुसलाकर एक लड़की को दूसरे जाति के लड़के द्वारा भगाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि इस घटना के बाद आरोपी युवक चंदन कुमार को सहरसा में एक होटल से लड़की के साथ बरामद किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे जाति के युवक द्वारा लड़की को भगाने के बाद होटल में पकड़ने के बाद लड़की पक्ष के लोगों का आक्रोश बढ़ गया और नामित युवक चंदन राम की जमकर पिटाई शुरू कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी देते हुये पहल की मांग की नहीं तो भीड़ द्वारा लड़के को पीट पीटकर हत्या कर देने की आशंका जताई। गुप्त सूचना के आधार पर बिहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये लड़के को जख्मी हालत में बरामद किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संतोष क...