अमरोहा, दिसम्बर 17 -- प्रापर्टी डीलर को बंधक बनाकर सवा लाख रुपये वसूलने के मामले में मुख्य आरोपी दरोगा व उसके एक साथी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि दोनों में से किसी का भी कुछ पता नहीं चल सका है। आरोपियों ने 11 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस दो हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि संभल के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर निवासी नईम जोया-अमरोहा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने प्लॉटिंग करता है। बीती 11 दिसंबर को नईम को फोन कर कुछ लोगों ने प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि आरोपियों में शामिल एसआई, एक पीआरडी जवान समेत तीन लोग नईम को कार में जबरन बैठाकर गजरौला ले गए थे। वहां पहले से मौजूद एक महिला को दिखाकर उसे दुष्कर्म के ...