पलामू, दिसम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड के हजारीबाग में झारखंड पुलिस बल में तैनात राजकुमार मेहता ने पुलिस की नौकरी छोड़कर पलामू में सहायक आचार्य के पद पर शुक्रवार को अपना योगदान बीआरसी सूदना में दिया। राजकुमार का चयन वर्ग छह से आठवीं मे गणित - विज्ञान के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि वह शिक्षक बने और उनका सपना अब पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद गरिमामयी पद है। योगदान शिविर में जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय कर्मी राम लखन सिंह और शिक्षक राजेश कुमार ने उनका योगदान लिया। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पलामू में वर्ग एक पांचवीं में सात ऐसे अभ्यर्थी का चयन सहायक आचार्य के पद हुआ है,जो करीब दो साल तक अपनी सेवा देंगे और सेवानिवृत हो जाएगें। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक चयनित अभ्यर्थियों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.