बांका, जून 19 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान के रामपुर गांव निवासी मिथलेश यादव ने कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती व रजौन पुलिस की लगातार दबिश की वजह से बांका न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट का अभियुक्त करीब दो वर्ष पूर्व से वह फरार चल रहा था। रजौन पुलिस उसे गिरफ्तार करने को लेकर लगातार छापामारी भी कर रही थी। इधर उसके विरुद्ध बांका न्यायालय से कुर्की-जब्ती के आदेश भी निर्गत हो गए थे। मंगलवार को उसने बांका न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.