संभल, फरवरी 4 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में मंगलवार शाम बदायूं पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। बदायूं जनपद के फैजगंज बेहटा थाने की पुलिस यहां एक युवती को बरामद करने और आरोपी युवक की तलाश में पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हाथापाई करते हुए धक्का दिया, जिससे ग्रामीण जमीन पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हयातनगर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी हरचरण पुत्र जागन सिंह बाल्मीकि का बेटा अनिकेत 10 दिन पहले बदायूं जनपद के थाना फैजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को बहला फुसलाकर कर भाग ले गया था। जहां युवती के परिजनो की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी थी। मंगलवार को बदा...