रुडकी, फरवरी 10 -- मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा में पुलिस ने छापेमारी कर 215 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर रात उपनिरीक्षक बलवंत पंवार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस ने ग्राम भनेड़ा स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद घेर में दबिश दी। पुलिस को आता देख वहां मौजूद आरोपी भाग निकले। मौके पर एक कमरे से लगभग 215 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद मांस के सैंपल लेकर उसे सील कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...