उरई, फरवरी 23 -- उरई। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रामपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित के खाते से निकाले गए 50,000 रुपये वापस करा दिए। अज्ञात साइबर ठगों ने झांसा देकर पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। थाना रामपुरा क्षेत्र के मई निवासी जंगबहादुर सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। साइबर ठगों ने झांसा देकर खाते से 50 हजार निकाल लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने थाना रामपुरा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइबर टीम को सक्रिय किया और बैंकिंग लेनदेन की तकनीकी जांच शुरू की। थाना रामपुरा प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह एवं साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सोनू कुमार के नेतृत्व में टीम ने संबंधित बैंक और तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर धनराशि को ट्रेस किया और पूरी रकम पीड़ित के खाते म...