सिमडेगा, नवम्बर 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य किया है। जिसने पीड़ित महिला के चेहरे पर मुस्कान ला दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज़ एक दिन के भीतर ही महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन खोज निकाला और उसे वापस सौंप दिया। बताया गया कि सनाती सुरीन अपने ससुर को इलाज के लिए अस्पताल ला रही थी इसी क्रम में अस्पताल परिसर या रास्ते में कहीं उनका महत्वपूर्ण मोबाइल फोन गुम हो गया। मोबाइल खोने से महिला काफी परेशान थीं, क्योंकि फोन में उनके कई ज़रूरी संपर्क नंबर और व्यक्तिगत डेटा मौजूद थे। उन्होंने बिना देर किए इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के निर्देश पर एक विशेष टीम ने मोबाइल क...