मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले से गुमशुदा एक बालक को मुंगेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी लौट आई। इस संबंध में कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि, बुधवार की सुबह थाना को सूचना मिली कि, शादीपुर मोहल्ले का एक बालक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सोशल मीडिया की मदद से खोज अभियान चलाया गया। प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक को महनार (वैशाली) से सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के पिता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, बुधवार की सुबह करीब छह बजे उसका बेटा गुस्से की स्थिति में मोटरसाइकिल से घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के ब...