पूर्णिया, फरवरी 22 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपौली के खेल मैदान पर रविवार के दिन पुलिस - पब्लिक मैत्री एक दिवसीय क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया। इस टूनामेंट में पब्लिक की ओर से शिक्षक इलेवन की टीम ने भाग लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत रूपौली के मुख्य पार्षद निरंजन मंडल,अंचल पुलिस इंस्पेक्टर हरिशंकर मिश्रा, बीडीओ अरबिंद कुमार, सीओ शिवानी सुरभी, आर ओ अमित कुमार, पूर्व प्रमुख खुशेंद्र कुमार निराला, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल,प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार,सचिव शम्स तबरेज़, बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष जयनंदन यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। मैच के एम्पायर पवन कुमार ने पुलिस टीम के कप्तान रूपौली थाना अध्यक्ष ...