देवरिया, जून 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के स्व.रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय गोरखपुर जोन की 73वीं अंतरजनपदीय पुलिस वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन प्रतियोगिता में देवरिया की पुरुष व महिला दोनों टीमों का दबदबा रहा। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में विजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सुबह आठ बजे एसपी विक्रांत वीर ने दीप प्रज्ज्वलित व फीटा काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच देवरिया की महिला व कुशीनगर की महिला टीम के बीच खेला गया। देवरिया के महिला खिलाड़ियों ने शुरू से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और 3-0 से कुशीनगर को हरा दिया। इसी तरह बस्ती व बहराईच के बीच मैच खेला गया। जिसमें बस्ती की महिला टीम ने बहराईच की टीम को 3-0 से हरा दिया। जबकि देवरिया व संतकबीर नगर पुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.