पूर्णिया, फरवरी 13 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना अध्यक्ष केके सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के खाताटोली गांव में बुधवार देर रात छापेमारी कर स्मैक सहित नकदी राशि बरामद किया। फरार तस्कर की गिरफ्तारी को सघन छापेमारी अभियान जारी है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खाताटोली निवासी अकमल अपने घर में बिक्री के लिए भारी मात्रा में स्मैक रखे हुए है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बायसी से दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया गया, जिस पर राजस्व पदाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए छापेमारी दल गठित किया गया। रौटा थाना के अपर थानाध्यक्ष कुमार गौतम, पुअनि समीर कुमार पांडेय, पीटीसी दिलीप कुमार हिमांशु, महिला सिपाही ममता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी के साथ घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.