मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- बरेली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मो. आकिब सोशल मीडिया पर खुद को जननायक और दार्शनिक बताकर प्रचारित करता था। मामला संज्ञान में आने पर बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कराई, जिसमें सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन एवं पुलिस की छवि धूमिल करने का दोषी पाए जाने पर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। मुरादाबाद में थाना मैनाठेर के वार्ड नंबर 11 मोहल्ला गागनवारी निवासी सिपाही मो. आकिब पुलिस लाइन में आरमोरर के पद पर तैनात था। एसएसपी अनुराग आर्य को जानकारी मिली, कि मो. आकिब पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए पोस्ट कर रहा है, जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो रही है। इस पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर सिपाही मो. आकिब को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.