सुल्तानपुर, फरवरी 7 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कैथापुर (ठुठूआ) गांव में आरसीसी मार्ग निर्माण के दौरान अनुसूचित जाति के युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद हुई है। पीड़ित राम शिरोमणि पुत्र स्व. रामदीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में आरसीसी मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा था। 29 जनवरी को वे अपने नलकूप से निर्माण कार्य के लिए पानी दे रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर 40 की जिला पंचायत सदस्य साबिरा बानो के पति सईद अहमद, उनके पुत्र मोहम्मद अकरम, गांव निवासी मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद सारिब मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज ...