एटा, दिसम्बर 26 -- पुलिस की खड़ी पुलिस जीप में बैठकर रील बनाकर युवक ने वायरल कर दी। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना सकीट क्षेत्र के गांव दौतलपुर में पुलिस मिशन जाग्रति के कार्यक्रम में गई थी। पुलिस की टीम कार्यक्रम कराने में जुट गई। इसी समय अवनीश कुमार पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम दौलतपुर ने खाली जीप देखकर चढ़ते और उतरते समय रील्स बना ली। रील बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी गई। यह रील धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई। पुलिस के पास भी यह रील पहुंच गई। पुलिस इसकी पहचान करने की कोशिश की। पहचान होने पर पुलिस ने अवनीश को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। युवक के पकड़े जाने पर आसपास के क्षेत्र में यह खबर फैल गई। सीओ कृतिका सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस वाहन पर रील बनाने में मामले में पकड़ा गया है। उसे शांतिभंग म...