रांची, मार्च 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरहुल से पहले निर्माणाधीन डोरंडा-सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारी रविवार को पुलिस जवानों के साथ उलझ गए। केंद्रीय सरनास्थल बचाओ समिति द्वारा निकाली गई रैली में शामिल लोग तीन स्थानों पर लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए रैंप के पास पहुंचे और हल्का नुकसान पहुंचाया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे लोगों को समझाकर वहां से वापस भेजा। पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव के नेतृत्व में चुटिया के बनस तालाब से नारेबाजी करते हुए सिरमटोली चौक पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। वहां की बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया गया तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.