पाकुड़, मार्च 7 -- हिरणपुर। अवैध कोयला परिवाहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी अभियान चला रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर कोयला लदी साइकिल व एक मोटरसाइकिल जब्त भी की है। पुलिसिया कार्रवाई के दौरान घायल व्यक्ति को खाट में सड़क पर रखकर बागशिशा गांव के समीप लोगों ने हिरणपुर-डांगापाड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए आई तो पुलिस की पिटाई से ही बागशिशा निवासी दिलीप साहा (39) घायल हो गया। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। उधर सड़क जाम की खबर मिलती ही थाने के एसआई गोपाल महतो, एएसआई दिलीप कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का काम किया। लेकिन लोग सड़क जाम पर अड़े रहे। बाद में जब पुलिस ने घायल के इलाज का जिम्मा उठाया तब सड़क जाम हटाया गया। मौके पर बागशिशा पंचायत के मुखिया सुलेमान मुर्मु भी मौजूद थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.