लातेहार, मई 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। विवादित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोकने गए पुलिसकर्मियों पर चिन्हित लोगों ने रविवार की रात अचानक हमला कर दिया था। इस दौरान पत्थर,डंडा लाठी समेत कई चीजों से ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार पूरे घटनाक्रम का फुटेज और वीडियो भी बनाया गया हैं। चिह्नित लोगों के द्वारा पुलिस का हथियार छिनने का भी प्रयास किया गया। जमीन विवाद को लेकर दस दिन पूर्व भी थी लड़ाई : दस दिन पूर्व विवादित जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने गए दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया गया था। इसमें ललीता देवी, लालमुनि देवी, सुकांति देवी, गांदरी देवी और सुरेश उरांव आदि गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामला थाना तक पहुंचा था जहां कार्रवाई भी की गई थी। क्या था मामला : दस दिन पहले इसी ज...