हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता वैशाली पुलिस ने सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से हत्या और लूट के वांछित दो शातिर बदमाशों का मंगलवार की दोपहर बाद तस्वीर जारी किया है। दोनों अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने वाले को 05 हजार का इनाम दिया जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या एवं लूट के वांछित दो बदमाशों के बारे में पुलिस को सूचना देने वाले को पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। दोनों अपराधी कटहारा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर झिटकाही गांव निवासी रामसागर भगत के पुत्र अमित कुमार एवं माझिया गांव निवासी मोहम्मद ऐनुल के पुत्र मोहम्मद सैयद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.