सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जनपद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार को 24 घंटे तक चले विशेष अभियान के दौरान जिले भर से कुल 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में किया गया। जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ की। अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस सबसे आगे रही, जहां से सर्वाधिक 19 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई। इसके अलावा दुद्धी ने सात, चोपन ने छह, करमा ने चार, घोरावल ने तीन, शाहगंज ने दो, पन्नूगंज ने छह, रायपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.