शामली, जनवरी 4 -- शहर में पुलिस का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो आदर्श मंडी थाने की पुलिस का बताया जा रहा है। एसपी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीओ शामली को मामले में जांच सौंप दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में तीन पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं जो सड़क पर एक युवक को पकड़े हुए हैं। दो सिपाही युवक के हाथ पकड़े हुए हैं और निरीक्षक युवक के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट करते हुए घसीटते हुए ले जा रहा है। बाद में युवक को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर पुलिस ले गई थी। वहीं सरेराह युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। जनता इसके मानवाधिकार के नियमों का उल्लंघन बता रही है। उक्त वीडियो आदर्श मंडी थाना पुलिस का बताया जा रहा है। इस मामले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.