हमीरपुर, फरवरी 15 -- हमीरपुर। रविवार को समस्त थानों की पुलिस ने व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की। पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तत्पर है । इस दौरान जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने की आवश्यकता, शराब पीकर वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को समझाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 34 वाहनों का ई-चालान किया गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.