शाहजहांपुर, फरवरी 11 -- आईजीआरएस जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में शाहजहांपुर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। जनवरी 2026 की रैंकिंग में जिले के सभी 23 थानों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुल 125 में से 125 अंक अर्जित किए। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त 2398 शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण कराया गया। आईजीआरएस की नोडल प्रभारी एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के निर्देशन में टीम ने शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की। बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले को प्रदेश में फिर से प्रथम स्थान मिला। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस टीम और सभी थानों को बधाई देते हुए कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्ताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.