रामपुर, जनवरी 20 -- कोतवाली लेकर पहुंचे डबलडेकर बस चालक ने बस में लूट की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया।पुलिस ने जब मामले की जांच की गई तो सभी तथ्य असत्य पाए गए।फिलहाल पुलिस फिर भी मामले जांच की कर रही है। सोमवार को सुबह दिल्ली से सीतापुर जा रही बस को चालक मेराज खां बस को लेकर कोतवाली पहुंचा और बस में लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच की तो बस चालक द्वारा लगाए गए सभी आरोप फर्जी साबित हुए।पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टिया बस में मारपीट का मामला प्रतीत होता है।वही सीतापुर निवासी बस चालक ने बताया कि रविवार देर रात करीब 12 बजे वह दिल्ली से यात्रियों को लेकर सीतापुर जा रहा था। इसी दौरान मिलक बाईपास पर एक कार सवार कुछ लोगों ने उसकी डबल डेकर बस को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि कार सवार बदमाशों ने...