फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- अरांव कस्बा में पुलिस एवं सप्लाई विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम एक मकान में संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का जखीरा पकड़ा गया। मौके से 170 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिसमें से 50 सिलेंडर भरे हुए पाए गए। गुरुवार देर शाम मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि विकासखंड कार्यालय के सामने एक मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। इलाका पुलिस और सप्लाई विभाग की टीम ने संयुक्त से छापा मार दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस के सिलेंडर मकान से बरामद किए गए। थाना प्रभारी अरांव ऋषि कुमार ने बताया कि कस्बा स्थित विक्की चौहान के मकान से कार्यवाही के दौरान घरेलू गैस के करीब 170 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। जिसमें 50 सिलेंडर गैस से भरे हुए मिले हैं। इसके साथ ही गाड़ी से पांच भरे सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। ...