सहरसा, जनवरी 20 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पस्तवार पंचायत अंतर्गत झिटकी गांव में छापेमारी कर 33.4 लीटर देसी शराब बरामद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को गांव में अवैध शराब कारोबार की सूचना पर एसआई बिनोद पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान छुपाकर रखी गई देसी शराब को जब्त कर लिया गया। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में फरार दो आरोपियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...