आदित्यपुर, दिसम्बर 13 -- पुलिस कार्रवाई में अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त पुलिस कार्रवाई में अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त -करीब 100 किलो जावा महुआ बरामद चांडिल, संवाददाता। चौका थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चावलीवासा जूड़िया नाला के किनारे संचालित अवैध महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। मौके से करीब 100 किलो जावा महुआ बरामद कर उसे विनष्ट कर दिया। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जूड़िया नाला के किनारे लंबे समय से अवैध महुआ शराब की भट्ठी चलाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी अभियान शुरू किया। जैसे ही, पुलिस दल मौके पर पहुंची इसकी भनक लग गई। संचालक और अन्य लोग जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से शराब बनाने में उपयोग होने वाले ड्रम, बर्तन, भट्ठी ...