आगरा, अप्रैल 11 -- भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील पहुंचकर पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में जनपद के पुलिस अधिकारियों पर विभिन्न आरोप लगाए हैं और जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस कार्य प्रणाली से असंतुष्ट भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सड़क पर मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद सदर तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि जनपद में पुलिस अपने कार्यों को सही तरह नहीं कर रही है। गत 26 मार्च को संगठन की मासिक बैठक में पदाधिकारियों से पुलिस ने अभद्रता की और कार्यालय में घुसकर धमकाया। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ज्ञापन में बताया है कि एक माह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.