गाजीपुर, जनवरी 12 -- यूपी के गाजीपुर कोर्ट में पेशी के बाद जिला जेल में दाखिल करने के दौरान पुलिस को चकमा देकर बदमाश के भागने के मामले में एसपी डॉ ईरज राजा ने रविवार की रात में कार्रवाई की। एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में बदमाश और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मरदह थाने में केस दर्ज है। पुलिस भागे बदमाश की तलाश में जुटी है। मरदह पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से छिनैती करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा था। उनके पास से चोरी की तीन बाइक और चोरी के जेवरात बरामद हुए थे। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद पुलिस दोनों बदमाशों को जिला जेल में दाखिल करने ले जा रहे थी। इसी दौरान एक बदमाश लालबाबू मौर्या निवासी बंकाखास थाना कासिमाबाद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। टीम ने तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। बदमाश लालबाबू मौर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.