बागपत, फरवरी 4 -- उप संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक को खनन माफिया पुलिस कस्टडी से चोरी कर ले गए। यह मामला खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र की बड़ागांव पुलिस चौकी के पास का है। पुलिस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने गत 30 जनवरी 2026 को एचआर 58 ई 7141 नंबर का ट्रक पकड़ा था। उन्होंने तभी उसे सीज करते हुए खेकड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने भी लिखा पढ़ी में ट्रक को कोतवाली में दाखिल कर लिया था, लेकिन कोतवाली परिसर और बड़ागांव यमुना नहर पुलिस चौकी पर जगह न होने के कारण उसे बड़ागांव यमुना नहर पुलिस चौकी के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप पर खड़ा करा दिया था। पुलिस कस्टडी में खड़ा यह ट्रक वहां से एक फरवरी की रात में चोरी हो गया। ...