देवघर, मई 24 -- पालोजोरी,प्रतिनिधि। पुलिस कस्टडी में बुधवार को पालोजोरी के दुधानी गांव के रहने वाले स्व. सुबेन मियां के 35 वर्षीय पुत्र मिराज अंसारी की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि साइबर पुलिस व स्थानीय पुलिस की पिटाई के कारण ही मेराज की मौत हुई है। पुलिस पर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया था। विरोध स्वरूप उग्र ग्रामीणों ने गुरुवार को थाना परिसर के बाहर जुट कर पत्थरबाजी की थी। यह मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि स्थिति ऊपर से सामान्य दिख रही है, लेकिन पुलिस फोर्स की पालोजोरी के विभिन्न चौक-चौराहे पर तैनाती कुछ अलग ही कहानी कह रही है। इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी है। लगातार दूसरे दिन पालोजोरी थाना परिसर के आसपास लोगों की मामूली भीड़ देखी गई। हालांकि उसमें वैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.