औरैया, फरवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित योग वेलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया द्वारा शनिवार को विभिन्न स्थानों पर योग व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्रों व पुलिस कर्मियों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। प्रथम व द्वितीय सत्र में टारगेट डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। वरिष्ठ योग इंस्ट्रक्टर व योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने नियमित योग, प्राणायाम और दिनचर्या सुधार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संतुलित जीवनशैली से कई बीमारियों से बचाव संभव है। इसके अलावा रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयुष विभाग द्वारा वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.