गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों पर महिला ने ढाबे पर शराब के नशे में अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला ने बताया कि सात जनवरी रात करीब साढ़े दस बजे के बाद वह आवास विकास स्थित एक ढाबे पर खाना लेने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने उनसे नशे में अभद्रता की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों मौके से चले गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाने पर की, जहां पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.