कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। गंगा बैराज पर मंगलवार शाम दो दरोगा और होमगार्ड को बीटेक छात्रों ने कार से उड़ाया था। कोहना पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। घटना में इस्तेमाल हुई कर भी बरामद हो गई है। पांचो छात्र नशे में थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे गंगा बैराज पर अटल घाट चौकी इंचार्ज संजय, एसआई पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की ऑरा कार आई और बैरियर का टक्कर मारने के बाद फरार हो गई। बैरियर को टक्कर लगते ही एसआई संजय, पूरन सिंह और होमगार्ड हरि प्रकाश भी चपेट में आ गए। घटना के बाद कार फरार हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और क्राइम ब्रांच के सहयोग से जांच शुरू की। इस दौरान गंगा बैराज पर बने शराब के ठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.