सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। पुलिस कर्मियों जैसा हुलिया बनाकर गाड़ियों से चलने वाले टप्पेबाज और लूट की घटना को अंजाम देने अंतरजनपदीय गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामकोट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। कन्नौज और फर्रुखाबाद के रहने वाले बदमाश लोगों को कभी लिफ्ट देकर तो कभी लिफ्ट मांगकर अपना शिकार बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकदी, तमंचा, कारतूस और एक बोलेरो बरामद की है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक हाल ही में रामकोट और महोली क्षेत्र में टप्पेबाजी व जेब काटने की दो घटनाएं हुई थीं। पुलिस इन दोनों मामलों में केस दर्ज कर खुलासे के लिए लगी थी। रामकोट व क्राइम ब्रांच टीम ने रामकोट क्षेत्र के पिरई पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.