बलरामपुर, जनवरी 4 -- उतरौला,संवाददाता। कस्बे को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए रविवार को सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विशेष स्वच्छता अभियान को धार दिया। सीओ ने पुलिस कर्मियों संग कस्बे के चौक-चौराहों पर झाडू लगाया। जगह-जगह फैले कचरे को एकत्र कर उसे सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। इस अभियान में कस्बे के बुद्धिजीवियों ने केवल बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया,बल्कि पहले स्वयं फिर समाज के मूलमंत्र को आत्म्सात करने का सबने संकल्प भी लिया। सीओ ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के योगदान पर निर्भर न रहे,बल्कि समाज का हर व्यक्ति स्वयं की जिम्मेदारी मानकार कार्य करें,तभी स्वच्छता झलकेगी। कस्बे के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर सीओ के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। इसके बाद सीओ ने झाडू थाम कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। सीओ ने फावड़े से नालियों व चौराहों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.