कटिहार, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को कटिहार जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को बीएमपी के मैदान परिसर में लक्ष्याभ्यास (फायरिंग प्रैक्टिस) कराया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों के सुरक्षित संचालन, सटीक निशानेबाजी और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के गुर सिखाए गए। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में जवानों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार के लक्ष्याभ्यास से पुलिस बल की कार्यकुशलता, आत्मविश्वास और क्षमता में वृद्धि होती है। बदलती परिस्थितियों और चुनौतियों से निपटने के लिए नियमित प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.