फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट पुल से कार निकालने के विवाद में पुलिस कर्मियों ने बदायूं के कार सवार लोगों पर जमकर कहर बरपाया। पुल से चौकी तक घसीटकर पुलिस कर्मी मारते हुए कार सवारों को लेकर आये और चौकी में भी मारपीट की। इस पूरे मामले के बाद पुलिस की संवेदनहीनता उजागर हुयी है। मामला एसपी के पास भी पहुंचा है। कार सवार का लोहिया अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया । वैसे पुलिस चौकी पर मारपीट की बात को सिरे से खारिज कर रही है। सीओ सिटी ने जांच के निर्देश दिये हैं। जनपद बदायूं के उघैती थाने के मकसूदपुर निवासी विनोद चौहान 26 मार्च को रात 11 बजे अपनी चार पहिया गाड़ी से चालक बंटी निवासी मोहल्ला घटिया चंदौसी जिला संभल के साथ पांचालघाट से निकल रहे थे। पांचालघाट पुल के पास आया तो वहां पर पुल की मरम्मत हो रही थी। इ वजह से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.