कौशाम्बी, फरवरी 22 -- एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर इस रविवार को भी जिले भर के पुलिस परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया। थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया। अभियान का उद्देश्य पुलिस विभाग में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना रहा। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं आसपास नियमित स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। अतः सभी थाना एवं क...