लखनऊ, मार्च 22 -- पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने शनिवार को दो डीसीपी और दो एसीपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी को अभिसूचना एवं सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया। डीसीपी मध्य के पद पर फिलहाल किसी को तैनात नहीं किया गया है। वहीं, डीसीपी क्राइम कमलेश कुमार दीक्षित को महिला अपराध का अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है। इसके अलावा एसीपी ट्रैफिक सौम्या पाण्डेय को एसीपी महिला अपराध के साथ डॉयल 112 और सोशल मीडिया सेल का कार्यभार सौंपा गया। वहीं, एसीपी महिला अपराध अंशू जैन अब एसीपी यातायात का चार्ज संभालेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.