बक्सर, मार्च 22 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस कप्तान ने शनिवार को महिला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेख, थाना दैनिकी, सीसीटीएनएस की कार्यशैली एवं महिला हेल्प डेस्क इत्यादि का अवलोकन किया। साथ थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। कप्तान ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन का आदेश दिया। थाना परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को अपने कार्य में अनुशासन और तत्परता बनाए रखने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.