रामपुर, जनवरी 14 -- पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में जिला वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय गोष्ठी की। इस दौरान वन अपराधों की रोकथाम, अवैध कटान, वन्य जीवों के संरक्षण और वन क्षेत्र से संबंधित अन्य अपराधों पर चर्चा की गई। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि दोनों विभाग आपसी सूचना तंत्र को मजबूत करें, संयुक्त कार्यवाही करें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.