नई दिल्ली, फरवरी 9 -- बिहार के सहरसा में पसोमवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच उस समय झड़प हो गई जब पुलिस एक व्यक्ति को छुड़ाने पहुंची थी। इस दौरान हुए पथराव में पतरघट थानाध्यक्ष जख्मी हो गए। उनका सिर पत्थर लगने से फूट गया। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए पतरघट पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मधेपुरा-अतलखा मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। तरघट थाना क्षेत्र के जम्हरा बिन टोली की घटना है बताया जाता है कि दो दिन पूर्व एक टेम्पो ने किसी व्यक्ति को धक्का मार दिया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया और चालक को बंधक बना लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात सामने आई। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम चालक को छुड़ा...