अररिया, फरवरी 22 -- अररिया, निज संवाददाता बिहार पुलिस दिवस पर रविवार को अररिया नगर थाना परिसर से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। डीएसपी रक्षित सुधीर कुमार ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि रैली का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध को बढ़ावा देना है। पुलिसकर्मी शहरी में भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनेंगे और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगें और पुलिस द्वारा मदद लेने के तरीकों के बारे में जानकारी देंगें।यह पहल पुलिस के प्रति जनता के भरोसे को और मजबूत करने के लिए है।पुलिस सप्ताह के दौरान ब्लड डोनेशन कैम्प और अन्य सामुदायिक सेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें।रैली में महिला थानेदार कुमारी अंचला, एससी-एसटी थानेदार सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...