सहारनपुर, मार्च 26 -- पुलिस व गोतस्करों के बीच सोमवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक गोकश के पैर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। जबकि अन्य तीन गोतस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की देर रात थाना प्रभारी नरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ गांव ढिक्का में यमुना नदी के किनारे पैदल गश्त कर रहे थे। पुलिस को वहीं नदी कनारे कुछ संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। संदिग्ध व्यक्तियों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी तथा भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.