सिमडेगा, दिसम्बर 5 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोराम खेल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शुक्रवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एसपी एम अर्शी, एसडीपीओ बैजू उराँव, इंस्पेक्टर भिखारी राम, मेजर रंजीत कुमार, थाना प्रभारी रमेश कुमार झा उपस्थित थे। इससे पहले सभी अतिथियों स्वागत एसएस स्कूल जोराम की छात्राओं ने स्वागत गान गाकर किया। कार्यक्रम के तहत स्कूल के 8 वीं और 9 वीं के छात्रों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। ट्राइब्रेकर में क्लास आंठवी ने नवीं को 3-0 से हराया। मौके पर एसपी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल और कप देकर सम्मानित किया। मौके पर एसपी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल मैच का मुख्य उद्देश्य पुलिस और ...